"कड़वे सच" नामक पुस्तक के लोकार्पण के बाद श्री इंदु भूषण बाली जी की पुस्तक "मुझे न्याय दो" प्रकाशित होने जा रही है। यह हम सभी के लिए प्रसन्नता का विषय है।
"मुझे न्याय दो" एक हिंदी लघुकथा तथा आलेख संग्रह है। जिनके विषयों का चयन मौजूदा व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार तथा न्याय के नाम पर न्यायालयों द्वारा गरीब तथा लाचार लोगों के शोषण पर आधारित है।
लेखक ने निजी जीवन से सम्बंधित अनुभवों की काल्पनिक पात्रों के माध्यम से बड़े ही मार्मिक ढंग से व्यक्त करने का सफल प्रयास किया है। पुस्तक में शामिल ज्यादातर लघुकथाएं तथा आलेख यथार्थ जीवन से जुड़ी आशा, निराशा, सदभाव तथा भ्रष्ट व्यवस्था के बोझ तले दबे आम आदमी की वेदना को उजागर करने वाली कृतियां हैं।